।।प्रेस नोट।।
जिला दतिया
*थाना सिविल लाइन पुलिस ने फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर मा. न्यायालय में किया पेश*
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया श्री मयूर खंडेलवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मंजीत सिंह चावला के निर्देशन में एवं एसडीओपी दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन के मार्गदर्शन में थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा वारंटियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत माननीय न्यायालय दतिया के प्रकरण क्रमांक 2878/2025, धारा 138 NIA एक्ट में जारी स्थाई वारंट के आरोपी अर्जुन पुत्र लाखन यादव, निवासी पिसनारी, जिला दतिया को होमगार्ड तिराहा से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार स्थाई वारंटी को पुलिस द्वारा नियमानुसार माननीय न्यायालय दतिया के समक्ष पेश किया गया।
*सराहनीय भूमिका*
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक वैभव गुप्ता, उप निरीक्षक नितिन भार्गव, प्रधान आरक्षक क्रमांक 62 धर्मेंद्र, प्रधान आरक्षक क्रमांक 173 सोवरन सिंह जाट एवं आरक्षक क्रमांक 1003 चंद्रशेखर की सराहनीय भूमिका रही।