⏩एसडीएम मानपुर की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम संबंधी बैठक संपन्न
⏩ अनुविभागीय अधिकारी मानपुर हरनीत कौर कलसी की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में वन अधिकार अधिनियम के अंतर्गत व्यक्तिगत, सामुदायिक तथा सामुदायिक वन संसाधन संरक्षण एवं प्रबंधन (सीएफआरआर) से संबंधित दावों की विस्तृत जानकारी दी गई।
⏩ बैठक के दौरान सीएफआरआर की संपूर्ण प्रक्रिया, ग्राम स्तरीय वन अधिकार समिति के गठन, आवश्यक प्रपत्रों की पूर्ति तथा दावा प्रस्तुत करने से लेकर उसके निराकरण तक की सभी प्रक्रियाओं को क्रमवार समझाया गया। अधिकारियों ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों को अधिनियम के प्रावधानों का पालन करते हुए पात्र हितग्राहियों को समयबद्ध लाभ दिलाने के निर्देश दिए
@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
@welfaretribal
#उमरिया