Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Aap

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने क्राइम यूनिट्स के साथ बनाई सख्त रणनीति: जमानत पर बाहर हिस्ट्रीशीटर, आदतन और संभावित अपराधियों का होगा सत्यापन शुरु पंचकूला में जुआ, नशा तस्करी और हथियार तस्करी से जुड़े संवेदनशील ठिकानों की पहचान की, क्राइम यूनिट्स की विशेष टीमें गठित, एकजुट होकर कार्रवाई के आदेश अनसुलझें मामलों की फिर खुलेगी फाइल, नशा और हथियार तस्करी के फरार सप्लायरों तक पहुंचेगी, पुलिस जघन्य एवं गंभीर अपराधों को सुलझानें पर रहेगा फोकस पंचकूला में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत, अपराध मुक्त एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने आज सेक्टर-4 स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय में विभिन्न क्राइम यूनिट्स एवं महत्वपूर्ण शाखाओं के प्रभारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान जिले में अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण, नशा तस्करी, जुआ, अवैध हथियारों के कारोबार तथा आदतन अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई। डीसीपी ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अपराध के प्रति किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा प्रत्येक टीम एकजुट होकर कार्रवाई सुनिश्चित करे। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले में जुआ, नशा तस्करी और आर्म्स एक्ट से जुड़े अपराधों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए ऐसे संवेदनशील स्थानों एवं ठिकानों की पहचान कर क्राइम यूनिट्स की विशेष टीमें गठित की जाएंगी। ये टीमें लगातार गश्त, निगरानी और गुप्त सूचना तंत्र के माध्यम से अवैध गतिविधियों पर नजर रखेंगी तथा जुआ और नशा तस्करी के अड्डों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें पूरी तरह ध्वस्त किया जाएगा। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक ने निर्देश दिए कि पूरे जिले में नाकाबंदी को और अधिक प्रभावी बनाया जाए ताकि संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों तथा अपराधियों की आवाजाही पर कड़ी निगरानी रखी जा सके। साथ ही अपराधियों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने तथा अपराध की रोकथाम के लिए नियमित चेकिंग अभियान भी तेज किए जाएंगे। बैठक के दौरान नशा तस्करी एवं अवैध हथियारों से जुड़े पुराने और लंबित मामलों की भी विस्तार से समीक्षा की गई। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक ने निर्देश दिए कि जिन मामलों में मुख्य सप्लायर या अन्य आरोपी अब तक फरार हैं अथवा मामले अनसुलझे हैं, उन पर विशेष फोकस करते हुए तकनीकी एवं मानवीय सूचना तंत्र का अधिकतम उपयोग किया जाए ताकि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश कर मुख्य आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जा सके। इसके अलावा आदतन अपराधियों, संभावित अपराधियों तथा जमानत पर बाहर चल रहे हिस्ट्रीशीटर अपराधियों का पुनः सत्यापन एवं निगरानी अभियान भी शुरू किया जाएगा। ऐसे अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी तथा कानून व्यवस्था प्रभावित करने की किसी भी कोशिश पर तत्काल कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि जिले में दर्ज जघन्य एवं गंभीर अपराधों के जिन मामलों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है, उन सभी मामलों की दोबारा समीक्षा कर विशेष टीमों के माध्यम से उनकी जांच को गति दी जाए ताकि प्रत्येक मामले का शीघ्र खुलासा कर आरोपियों को कानून के शिकंजे में लाया जा सके। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बैठक में कहा कि पंचकूला पुलिस अपराध और अपराधियों के खिलाफ पूरी दृढ़ता के साथ कार्य कर रही है। सभी क्राइम यूनिट्स और संबंधित शाखाओं को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे आपसी समन्वय, पेशेवर कार्यशैली और जवाबदेही के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक मामले का शीघ्र निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा अपराधियों के खिलाफ निरंतर, प्रभावी और निर्णायक कार्रवाई आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगी। #panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia

Panchkula, Panchkula | Jul 16, 2026

MORE NEWS

जिम्बाब्वे और नाइजीरिया के दो विदेशी आरोपियों से पंचकूला पुलिस ने रिमांड के दौरान 11 मोबाइल फोन व 7 पासपोर्ट बरामद कर भेजा जेल

फर्जी फार्मा बिजनेस में तीन गुना मुनाफे का लालच देकर 13.10 लाख की साइबर ठगी को दिया था अंजाम

साइबर अपराधियों द्वारा सोशल मीडिया और व्हाट्सएप के जरिए लोगों को ठगी का शिकार बनाने के मामलों के बीच पंचकूला पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन के निर्देशानुसार साइबर क्राइम थाना पंचकूला की टीम ने 13.10 लाख रुपये की साइबर ठगी में दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपियों में एक जिम्बाब्वे का नागरिक, जो स्टूडेंट वीजा पर भारत आया था, तथा दूसरा नाइजीरिया का नागरिक, जो मेडिकल वीजा पर भारत में रह रहा था, शामिल है। दोनों आरोपियों ने व्हाट्सएप पर स्वयं को यूनाइटेड किंगडम (यूके) की महिला बताकर एक सेवानिवृत्त केंद्रीय सरकारी अधिकारी को फर्जी फार्मा बिजनेस में तीन गुना मुनाफे का झांसा दिया और 13 लाख 10 हजार रुपये की साइबर ठगी को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड लिया था। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपियों से 11 मोबाइल फोन व 7 पासपोर्ट बरामद किए है। 

थाना साइबर क्राइम पंचकूला में 20 फरवरी 2026 को दर्ज हुए इस मामले के अनुसार पंचकूला निवासी 63 वर्षीय सेवानिवृत्त केंद्रीय सरकारी अधिकारी  राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार दिसंबर 2025 में फेसबुक पर संपर्क करने वाली एक महिला ने स्वयं को यूके की निवासी बताया। इसके बाद व्हाट्सएप पर लगातार बातचीत और कॉल के माध्यम से शिकायतकर्ता का विश्वास जीता गया। बाद में उसे अपनी रिश्तेदार से जोड़कर फार्मा उत्पादों के कारोबार में निवेश करने पर तीन गुना मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। आरोपियों ने दावा किया कि कंपनी स्वयं उत्पाद खरीदकर आगे बेच देगी और निवेशक को भारी लाभ मिलेगा।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह के अनुसार आरोपियों की बातों में आकर शिकायतकर्ता ने दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच अलग-अलग बैंक खातों में कुल 13 लाख 10 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। काफी समय बीत जाने के बाद भी न तो कोई उत्पाद मिला और न ही किसी प्रकार का लाभ प्राप्त हुआ। संदेह होने पर शिकायतकर्ता ने राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर थाना साइबर क्राइम पंचकूला में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। 

जांच के आधार पर साइबर थाना प्रभारी युद्धवीर सिंह व जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर जगमीत सिंह की अगुवाई में टीम बहादुरगढ़ पहुंची, जहां से जिम्बाब्वे निवासी तापिवा और नाइजीरिया निवासी केनेथ को दबोच लिया गया। पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि गिरफ्तार जिम्बाब्वे निवासी आरोपी भारत में स्टूडेंट वीजा पर आया हुआ था, जबकि नाइजीरिया निवासी आरोपी मेडिकल वीजा पर भारत में रह रहा था। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपियों से 11 मोबाइल फोन व 7 पासपोर्ट बरामद किए है। मामलें में अन्य आरोपियों की भूमिका जांची जा रही है। दोनों आरोपियों को आज न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है। 

पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया या व्हाट्सएप पर किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा निवेश, व्यापार या अधिक मुनाफे का प्रलोभन दिए जाने पर बिना सत्यापन के किसी भी बैंक खाते में धनराशि ट्रांसफर न करें। किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

#panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia

जिम्बाब्वे और नाइजीरिया के दो विदेशी आरोपियों से पंचकूला पुलिस ने रिमांड के दौरान 11 मोबाइल फोन व 7 पासपोर्ट बरामद कर भेजा जेल फर्जी फार्मा बिजनेस में तीन गुना मुनाफे का लालच देकर 13.10 लाख की साइबर ठगी को दिया था अंजाम साइबर अपराधियों द्वारा सोशल मीडिया और व्हाट्सएप के जरिए लोगों को ठगी का शिकार बनाने के मामलों के बीच पंचकूला पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन के निर्देशानुसार साइबर क्राइम थाना पंचकूला की टीम ने 13.10 लाख रुपये की साइबर ठगी में दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपियों में एक जिम्बाब्वे का नागरिक, जो स्टूडेंट वीजा पर भारत आया था, तथा दूसरा नाइजीरिया का नागरिक, जो मेडिकल वीजा पर भारत में रह रहा था, शामिल है। दोनों आरोपियों ने व्हाट्सएप पर स्वयं को यूनाइटेड किंगडम (यूके) की महिला बताकर एक सेवानिवृत्त केंद्रीय सरकारी अधिकारी को फर्जी फार्मा बिजनेस में तीन गुना मुनाफे का झांसा दिया और 13 लाख 10 हजार रुपये की साइबर ठगी को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड लिया था। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपियों से 11 मोबाइल फोन व 7 पासपोर्ट बरामद किए है। थाना साइबर क्राइम पंचकूला में 20 फरवरी 2026 को दर्ज हुए इस मामले के अनुसार पंचकूला निवासी 63 वर्षीय सेवानिवृत्त केंद्रीय सरकारी अधिकारी राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार दिसंबर 2025 में फेसबुक पर संपर्क करने वाली एक महिला ने स्वयं को यूके की निवासी बताया। इसके बाद व्हाट्सएप पर लगातार बातचीत और कॉल के माध्यम से शिकायतकर्ता का विश्वास जीता गया। बाद में उसे अपनी रिश्तेदार से जोड़कर फार्मा उत्पादों के कारोबार में निवेश करने पर तीन गुना मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। आरोपियों ने दावा किया कि कंपनी स्वयं उत्पाद खरीदकर आगे बेच देगी और निवेशक को भारी लाभ मिलेगा। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह के अनुसार आरोपियों की बातों में आकर शिकायतकर्ता ने दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच अलग-अलग बैंक खातों में कुल 13 लाख 10 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। काफी समय बीत जाने के बाद भी न तो कोई उत्पाद मिला और न ही किसी प्रकार का लाभ प्राप्त हुआ। संदेह होने पर शिकायतकर्ता ने राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर थाना साइबर क्राइम पंचकूला में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के आधार पर साइबर थाना प्रभारी युद्धवीर सिंह व जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर जगमीत सिंह की अगुवाई में टीम बहादुरगढ़ पहुंची, जहां से जिम्बाब्वे निवासी तापिवा और नाइजीरिया निवासी केनेथ को दबोच लिया गया। पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि गिरफ्तार जिम्बाब्वे निवासी आरोपी भारत में स्टूडेंट वीजा पर आया हुआ था, जबकि नाइजीरिया निवासी आरोपी मेडिकल वीजा पर भारत में रह रहा था। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपियों से 11 मोबाइल फोन व 7 पासपोर्ट बरामद किए है। मामलें में अन्य आरोपियों की भूमिका जांची जा रही है। दोनों आरोपियों को आज न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया या व्हाट्सएप पर किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा निवेश, व्यापार या अधिक मुनाफे का प्रलोभन दिए जाने पर बिना सत्यापन के किसी भी बैंक खाते में धनराशि ट्रांसफर न करें। किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। #panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia

Panchkula, Panchkula | Jul 17, 2026

जिम्बाब्वे और नाइजीरिया के दो विदेशी आरोपियों से पंचकूला पुलिस ने रिमांड के दौरान 11 मोबाइल फोन व 7 पासपोर्ट बरामद कर भेजा जेल

फर्जी फार्मा बिजनेस में तीन गुना मुनाफे का लालच देकर 13.10 लाख की साइबर ठगी को दिया था अंजाम

#panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia

जिम्बाब्वे और नाइजीरिया के दो विदेशी आरोपियों से पंचकूला पुलिस ने रिमांड के दौरान 11 मोबाइल फोन व 7 पासपोर्ट बरामद कर भेजा जेल फर्जी फार्मा बिजनेस में तीन गुना मुनाफे का लालच देकर 13.10 लाख की साइबर ठगी को दिया था अंजाम #panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia

Panchkula, Panchkula | Jul 16, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चंडीगढ़ दौरे से पहले पंचकूला पुलिस पूरी तरह अलर्ट, 9 इंटर स्टेट बॉर्डर नाकों समेत सभी 18 नाकों पर सुरक्षा के मद्देनजर निगरानी बढ़ाई

डॉग स्क्वॉड की सहायता से बस स्टैंड,भीड़भाड़ वाले बाजारों तथा अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष जांच

पंचकूला/ 16 जुलाई:-  माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुक्रवार को प्रस्तावित चंडीगढ़ दौरे को लेकर पंचकूला पुलिस भी पूरी तरह अलर्ट है। चूंकि पंचकूला की सीमाएं चंडीगढ़, पंजाब और हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हुई हैं, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करते हुए पूरे जिले में व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

नवनियुक्त पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) पंचकूला अदिति सिंह ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर जिले के 9 इंटर स्टेट बॉर्डर नाकों सहित शहर के अन्य 9 प्रमुख नाकों समेत कुल 18 नाकों पर चैकिंग बढ़ा दी गई है। इन नाकों पर आने-जाने वाले सभी संदिग्ध वाहनों, व्यक्तियों एवं सामान की गहन जांच की जा रही है। बॉर्डर क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखते हुए प्रत्येक वाहन की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।

डीसीपी अदिति सिंह ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों एवं पुलिस चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार पैदल गश्त और वाहन गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा डॉग स्क्वॉड की सहायता से बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, भीड़भाड़ वाले बाजारों तथा अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पुलिस की विभिन्न टीमें लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि सभी ईआरवी और राइडर टीमों को भी पूर्ण सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा किसी भी संदिग्ध सूचना पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। पंचकूला पुलिस आमजन से भी अपील करती है कि यदि उन्हें कोई संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या वस्तु दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या डायल 112 पर दें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चंडीगढ़ दौरे से पहले पंचकूला पुलिस पूरी तरह अलर्ट, 9 इंटर स्टेट बॉर्डर नाकों समेत सभी 18 नाकों पर सुरक्षा के मद्देनजर निगरानी बढ़ाई डॉग स्क्वॉड की सहायता से बस स्टैंड,भीड़भाड़ वाले बाजारों तथा अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष जांच पंचकूला/ 16 जुलाई:- माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुक्रवार को प्रस्तावित चंडीगढ़ दौरे को लेकर पंचकूला पुलिस भी पूरी तरह अलर्ट है। चूंकि पंचकूला की सीमाएं चंडीगढ़, पंजाब और हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हुई हैं, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करते हुए पूरे जिले में व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। नवनियुक्त पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) पंचकूला अदिति सिंह ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर जिले के 9 इंटर स्टेट बॉर्डर नाकों सहित शहर के अन्य 9 प्रमुख नाकों समेत कुल 18 नाकों पर चैकिंग बढ़ा दी गई है। इन नाकों पर आने-जाने वाले सभी संदिग्ध वाहनों, व्यक्तियों एवं सामान की गहन जांच की जा रही है। बॉर्डर क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखते हुए प्रत्येक वाहन की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके। डीसीपी अदिति सिंह ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों एवं पुलिस चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार पैदल गश्त और वाहन गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा डॉग स्क्वॉड की सहायता से बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, भीड़भाड़ वाले बाजारों तथा अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पुलिस की विभिन्न टीमें लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सभी ईआरवी और राइडर टीमों को भी पूर्ण सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा किसी भी संदिग्ध सूचना पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। पंचकूला पुलिस आमजन से भी अपील करती है कि यदि उन्हें कोई संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या वस्तु दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या डायल 112 पर दें।

Panchkula, Panchkula | Jul 16, 2026

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने क्राइम यूनिट्स के साथ बनाई सख्त रणनीति: जमानत पर बाहर हिस्ट्रीशीटर, आदतन और संभावित अपराधियों का होगा सत्यापन शुरु पंचकूला में जुआ, नशा तस्करी और हथियार तस्करी से जुड़े संवेदनशील ठिकानों की पहचान की, क्राइम यूनिट्स की विशेष टीमें गठित, एकजुट होकर कार्रवाई के आदेश अनसुलझें मामलों की फिर खुलेगी फाइल, नशा और हथियार तस्करी के फरार सप्लायरों तक पहुंचेगी, पुलिस जघन्य एवं गंभीर अपराधों को सुलझानें पर रहेगा फोकस पंचकूला में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत, अपराध मुक्त एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने आज सेक्टर-4 स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय में विभिन्न क्राइम यूनिट्स एवं महत्वपूर्ण शाखाओं के प्रभारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान जिले में अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण, नशा तस्करी, जुआ, अवैध हथियारों के कारोबार तथा आदतन अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई। डीसीपी ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अपराध के प्रति किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा प्रत्येक टीम एकजुट होकर कार्रवाई सुनिश्चित करे। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले में जुआ, नशा तस्करी और आर्म्स एक्ट से जुड़े अपराधों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए ऐसे संवेदनशील स्थानों एवं ठिकानों की पहचान कर क्राइम यूनिट्स की विशेष टीमें गठित की जाएंगी। ये टीमें लगातार गश्त, निगरानी और गुप्त सूचना तंत्र के माध्यम से अवैध गतिविधियों पर नजर रखेंगी तथा जुआ और नशा तस्करी के अड्डों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें पूरी तरह ध्वस्त किया जाएगा। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक ने निर्देश दिए कि पूरे जिले में नाकाबंदी को और अधिक प्रभावी बनाया जाए ताकि संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों तथा अपराधियों की आवाजाही पर कड़ी निगरानी रखी जा सके। साथ ही अपराधियों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने तथा अपराध की रोकथाम के लिए नियमित चेकिंग अभियान भी तेज किए जाएंगे। बैठक के दौरान नशा तस्करी एवं अवैध हथियारों से जुड़े पुराने और लंबित मामलों की भी विस्तार से समीक्षा की गई। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक ने निर्देश दिए कि जिन मामलों में मुख्य सप्लायर या अन्य आरोपी अब तक फरार हैं अथवा मामले अनसुलझे हैं, उन पर विशेष फोकस करते हुए तकनीकी एवं मानवीय सूचना तंत्र का अधिकतम उपयोग किया जाए ताकि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश कर मुख्य आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जा सके। इसके अलावा आदतन अपराधियों, संभावित अपराधियों तथा जमानत पर बाहर चल रहे हिस्ट्रीशीटर अपराधियों का पुनः सत्यापन एवं निगरानी अभियान भी शुरू किया जाएगा। ऐसे अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी तथा कानून व्यवस्था प्रभावित करने की किसी भी कोशिश पर तत्काल कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि जिले में दर्ज जघन्य एवं गंभीर अपराधों के जिन मामलों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है, उन सभी मामलों की दोबारा समीक्षा कर विशेष टीमों के माध्यम से उनकी जांच को गति दी जाए ताकि प्रत्येक मामले का शीघ्र खुलासा कर आरोपियों को कानून के शिकंजे में लाया जा सके। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बैठक में कहा कि पंचकूला पुलिस अपराध और अपराधियों के खिलाफ पूरी दृढ़ता के साथ कार्य कर रही है। सभी क्राइम यूनिट्स और संबंधित शाखाओं को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे आपसी समन्वय, पेशेवर कार्यशैली और जवाबदेही के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक मामले का शीघ्र निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा अपराधियों के खिलाफ निरंतर, प्रभावी और निर्णायक कार्रवाई आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगी। #panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia - Panchkula News