उत्तराखंड: यूकेडी में दरार के आसार! फायर ब्रांड नेता आशुतोष नेगी को केंद्रीय उपाध्यक्ष पद से हटाया। आशुतोष नेगी ने भी सोशल मीडिया में लिखी टिप्पणी। बोले: मुझे आज के बाद किसी भी कार्यक्रम में केंद्रीय उपाध्यक्ष की हैसियत से न बुलाएं। #यूकेडी #उक्रांद #Ukd
इस वक्त की बड़ी खबर है कि यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने केंद्रीय उपाध्यक्ष आशुतोष नेगी को पद से हटा दिया है जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। आपको बता दें कि कुछ ही दिनों पहले आशुतोष नेगी ने एक मीडिया पॉडकास्ट में यूकेडी की वर्तमान स्थिति के पीछे स्वयं का हाथ बताते हुए कहा था कि यूकेडी केके उन्होंने खड़ा किया है। आशीष नेगी जैसे युवा नेताओं को जोड़ने में उनका बड़ा हाथ रहा है। जिसके बाद यूकेडी के पुराने नेता असहज नहर नजर आ रहे थे। अब यही वजह मानी जा रही है कि यूकेडी में दरार नजर आ रही है।