
(पटना, बिहटा-रिपोर्टर कलीम अंसारी)
पटना जिले के बिहटा प्रखंड के अमहरा गांव स्थित IIT पटना परिसर में आईआईटी पटना का 18वां स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। जहां इस समारोह में बिहार के डीजीपी विनय कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जहां कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रवजलीत कर डीजीपी विनय कुमार ने किया। इस दौरान अपर पुलिस महानिदेशक (मध निषेध ,राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और आर्थिक अपराध इकाई के अमित कुमार जैन विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। साथ ही स्थापना दिवस के मौके पर आईआईटी पटना के निर्देशक प्रो टीएन सिंह ने मुख्य अतिथियों का अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। स्थापना दिवस समारोह के मुख्य आकर्षणों में "आईआईटी पटना: 18 इयर्स ऑफ विजन, ग्रोथ एंड लिगेसी" नामक एक विशेष वीडियो प्रस्तुति की गई। यह डॉक्यूमेंट्री वीडियो में संस्थान के स्थापना काल से लेकर वर्तमान तक की विकास यात्रा और उसकी उपलब्धियों को दर्शा गया है। कार्यक्रम में संस्थान के वरिष्ठ डीन (छात्र मामले, संकाय मामले, अनुसंधान एवं विकास, और प्रशासन) अपने विचार साझा किए। छात्रों द्वारा शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी किया गया। स्थापना दिवस के मौके पर डीजीपी विनय कुमार ने कहा कि बिहार के लिए आज काफी गर्व की बात है कि आईआईटी पटना आज 18 साल पूरा हो गया और इन 18 साल में आईआईटी पटना ने हरक्षेत्र में अपना नाम रोशन किया है। आईआईटी पटना ने हाइब्रिड पजैसे प्रोग्राम की शुरुआत की, इससे पढ़ने वाले छात्राओं को काफी फायदा हो रहा है। इसके अलावा बिहार के विकास में आईआईटी पटना का भी एक अहम रोल रहा है। इधर अपर पुलिस महानिदेशक (मध निषेध विभाग सह राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो एवं आर्थिक अपराध इकाई) अमित कुमार जैन ने स्थापना दिवस के मौके पर आईआईटी पटना के छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आईआईटी पटना जैसे संस्थान में पढ़ना ही एक अलग बात है और इन 18 साल में आईआईटी पटना ने हर क्षेत्र इतिहास रचा है जॉब प्लेसमेंट हो या पढ़ाई से जुड़ा मामला। आगे उन्होंने युवा में बढ़ रहे नशा के खिलाफ भी कहा कि आजकल युवा पढ़ाई के साथ-साथ नशा के भी आदि होते जा रहे हैं इसलिए इन सभी से दूर पढ़ाई पर ध्यान दें और एक अच्छा इंसान बने और अपने समाज और प्रदेश की सेवा करें। इसके अलावा बिहार सरकार के तरफ से चलाए जा रहे नशा के खिलाफ कार्रवाई और तमाम जानकारी को भी उन्होंने स्थापना दिवस के मौके पर संबोधित किया। #patnaiit #bihta #Program #Foundationday
Maner, Patna | Aug 6, 2026