
सिरसा में पराली से भरे ट्रॉले में लगी आ.ग:ड्राइवर ने कूदकर बचाई जा.न, ग्रामीणों ने किया बुझाने का प्रयास, देर से पहुंची फायर ब्रिगेड...
सिरसा जिले में सांवतखेड़ा गांव के पास मसीतां रोड पर बुधवार रात करीब 11 बजे पराली से भरे एक ट्रॉले में आ.ग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा ट्रॉला लपटों की चपेट में आ गया और दूर तक धुएं का गुबार छा गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ड्राइवर ने सूझबूझ का परिचय देते हुए ट्रॉले के जलते हिस्से को इंजन से अलग कर दिया। इस कार्रवाई से उसकी जान बच गई और एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ट्यूबवेल की पाइपलाइन की सहायता से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
ग्रामीणों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह के भीतर पराली से भरे वाहनों में आग लगने की यह दूसरी घटना है। उनका कहना है कि ओवरलोडिंग और सड़कों के ऊपर से गुजर रही बिजली की लटकती तारें ऐसे हादसों का प्रमुख कारण बन रही हैं।
ग्रामीणों का आरोप, समय से नहीं मिली इमरजेंसी सेवा
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हादसे के तुरंत बाद डायल-112 पर कई बार कॉल की गई, लेकिन नंबर लगातार व्यस्त आता रहा। इस कारण समय पर आपातकालीन सहायता नहीं मिल पाई। बाद में सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
#sirsa #breaking #takkartoday #viral #haryana #canal #nahar #breaking
Sirsa, Sirsa | Jul 16, 2026