Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

Ambala Media:" 18 जुलाई को होगा 13वां मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह 75% से अधिक अंक लाने वाले पंजाबी खत्री-अरोड़ा समाज के विद्यार्थियों का होगा सम्मान अंबाला, 8 जुलाई। राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट संदीप सचदेवा ने बताया कि पंजाबी बिरादरी विकास सभा हरियाणा (रजि.), जो राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ का एक प्रकल्प है, के तत्वावधान में 13वां मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह शनिवार, 18 जुलाई 2026 को शाम 4:30 बजे श्री अरुट जी महाराज वाटिका, सेक्टर-7, अंबाला में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दसवीं और बारहवीं कक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले पंजाबी खत्री-अरोड़ा समाज के विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में हरियाणा बोर्ड, CBSE एवं ICSE के दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों तथा बारहवीं कक्षा के आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस और मेडिकल वर्ग के विद्यार्थियों सहित कुल 11 श्रेणियों में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर पंजीकरण कराने वाले विद्यार्थियों को प्रत्येक श्रेणी में ₹2,100 की नकद पुरस्कार राशि भी प्रदान की जाएगी। एडवोकेट संदीप सचदेवा ने बताया कि समारोह को भव्य एवं प्रभावी बनाने के लिए एक कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया है, जिसके संयोजक सीए आशु कक्कड़ होंगे। समिति में संदीप सचदेवा एडवोकेट, सतीश कालरा, हरीश खन्ना, हरीश मदान, डॉ. राजीव सपरा, अरुण मेहंदीरत्ता, राजीव मदान, सीए दीपक बतरा, दीपक गुलाटी, सुरेश अरोड़ा, हरदीप अलग, सुरेश सोनी, अश्विनी ढींगरा तथा संजय चोपड़ा सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य सहयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी अपनी मार्कशीट एवं मोबाइल नंबर के साथ समिति के अधिकृत सदस्यों से संपर्क कर पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण की अंतिम तिथि 11 जुलाई 2026 (शनिवार) निर्धारित की गई है। संदीप सचदेवा ने कहा कि समाज के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित करने की यह परंपरा पिछले 12 वर्षों से लगातार जारी है। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करना, उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना तथा समाज के इतिहास एवं संस्कारों से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि इस समारोह में हर वर्ष सैकड़ों मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाता है। — अंबाला मीडिया

Ambala, Ambala | Jul 8, 2026

MORE NEWS

Ambala, Ambala | Jul 14, 2026

रादौर में 9 जुलाई को ज्वेलर से 4 लाख रुपये की लूट के मामले में फरार चार आरोपियों की अपराध शाखा-2 से कांजनू नहर पुल के पास मुठभेड़ हुई। आरोपी रवि, सतबीर और पवन उर्फ पुन्ना के पैर में गोली लगी, जबकि परवीन क़ो मोके से किया गिरफ्तार। सभी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
#पुलिस
#रादौर 
#citynewsindia

रादौर में 9 जुलाई को ज्वेलर से 4 लाख रुपये की लूट के मामले में फरार चार आरोपियों की अपराध शाखा-2 से कांजनू नहर पुल के पास मुठभेड़ हुई। आरोपी रवि, सतबीर और पवन उर्फ पुन्ना के पैर में गोली लगी, जबकि परवीन क़ो मोके से किया गिरफ्तार। सभी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। #पुलिस #रादौर #citynewsindia

Ambala, Ambala | Jul 14, 2026

पंचकुला 13 जुलाई
गुलशन धीमान : बरवाला अनाज मंडी की समस्याओं के समाधान हेतु मार्केट कमेटी चेयरमैन देशराज पोसवाल ने श्री वेदपाल जी को सौंपा ज्ञापन
बरवाला, पंचकूला। बरवाला मार्केट कमेटी के चेयरमैन देशराज पोसवाल ने आज हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के चेयरमैन श्री वेदपाल जी वेदपाल से मुलाकात कर बरवाला अनाज मंडी से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं आवश्यक विकास कार्यों के बारे में विस्तार से अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए एक ज्ञापन भी सौंपा।

श्री वेदपाल जी ने ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए संबंधित समस्याओं के शीघ्र एवं प्राथमिकता के आधार पर समाधान का सकारात्मक आश्वासन दिया।

इस अवसर पर देशराज पोसवाल ने कहा कि हरियाणा के यशस्वी एवं जनप्रिय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसान, व्यापारी और मंडियों के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री जी की जनकल्याणकारी सोच और विकासोन्मुखी नीतियों से प्रदेश की मंडियों का निरंतर सुदृढ़ीकरण हो रहा है।

देशराज पोसवाल ने कहा कि बरवाला मार्केट कमेटी के चेयरमैन के रूप में किसानों, व्यापारियों और मंडी से जुड़े प्रत्येक वर्ग की समस्याओं का समाधान कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बरवाला अनाज मंडी की समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा तथा भविष्य में भी वे किसानों एवं व्यापारियों के हितों के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे।
#panchkulla
#barwala

पंचकुला 13 जुलाई गुलशन धीमान : बरवाला अनाज मंडी की समस्याओं के समाधान हेतु मार्केट कमेटी चेयरमैन देशराज पोसवाल ने श्री वेदपाल जी को सौंपा ज्ञापन बरवाला, पंचकूला। बरवाला मार्केट कमेटी के चेयरमैन देशराज पोसवाल ने आज हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के चेयरमैन श्री वेदपाल जी वेदपाल से मुलाकात कर बरवाला अनाज मंडी से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं आवश्यक विकास कार्यों के बारे में विस्तार से अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए एक ज्ञापन भी सौंपा। श्री वेदपाल जी ने ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए संबंधित समस्याओं के शीघ्र एवं प्राथमिकता के आधार पर समाधान का सकारात्मक आश्वासन दिया। इस अवसर पर देशराज पोसवाल ने कहा कि हरियाणा के यशस्वी एवं जनप्रिय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसान, व्यापारी और मंडियों के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री जी की जनकल्याणकारी सोच और विकासोन्मुखी नीतियों से प्रदेश की मंडियों का निरंतर सुदृढ़ीकरण हो रहा है। देशराज पोसवाल ने कहा कि बरवाला मार्केट कमेटी के चेयरमैन के रूप में किसानों, व्यापारियों और मंडी से जुड़े प्रत्येक वर्ग की समस्याओं का समाधान कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बरवाला अनाज मंडी की समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा तथा भविष्य में भी वे किसानों एवं व्यापारियों के हितों के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे। #panchkulla #barwala

Ambala, Ambala | Jul 13, 2026

आगरा कैंट पर आरपीएफ और रेलवे कर्मियों के बीच विवाद — डिप्टी स्टेशन सुपरिंटेंडेंट नरेंद्र सिंह चाहर को घसीटकर ले जाने का मामला। BJP सांसद राजकुमार चाहर ने घटनास्थल पर पहुंचकर RPF वालों को कड़क फटकार लगाई: 
  "वर्दी की बदनामी करोगे और सरकार की भी।..........
#Railwayagra

आगरा कैंट पर आरपीएफ और रेलवे कर्मियों के बीच विवाद — डिप्टी स्टेशन सुपरिंटेंडेंट नरेंद्र सिंह चाहर को घसीटकर ले जाने का मामला। BJP सांसद राजकुमार चाहर ने घटनास्थल पर पहुंचकर RPF वालों को कड़क फटकार लगाई: "वर्दी की बदनामी करोगे और सरकार की भी।.......... #Railwayagra

Ambala, Ambala | Jul 13, 2026

यमुनानगर में आज अभिभावकों एवं समाजसेवियों द्वारा निजी विद्यालयों की कथित मनमानी के विरोध में अर्धनग्न होकर जोरदार रोष प्रदर्शन किया गया तथा शिक्षा विभाग की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया गया।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जिला शिक्षा अधिकारी, यमुनानगर द्वारा जांच में 35 निजी विद्यालयों को पुस्तकों के नाम पर सरकारी नियमों का उल्लंघन करने का दोषी पाए जाने के बावजूद आज तक किसी भी विद्यालय के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन विद्यालयों ने अभिभावकों को विशेष दुकानों से पुस्तकें खरीदने के लिए मजबूर किया और शिक्षा के नाम पर आर्थिक शोषण किया।

प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम के उल्लंघन के संबंध में भी कई शिकायतें दी गईं, लेकिन दोषी विद्यालयों के विरुद्ध अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई

यमुनानगर में आज अभिभावकों एवं समाजसेवियों द्वारा निजी विद्यालयों की कथित मनमानी के विरोध में अर्धनग्न होकर जोरदार रोष प्रदर्शन किया गया तथा शिक्षा विभाग की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया गया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जिला शिक्षा अधिकारी, यमुनानगर द्वारा जांच में 35 निजी विद्यालयों को पुस्तकों के नाम पर सरकारी नियमों का उल्लंघन करने का दोषी पाए जाने के बावजूद आज तक किसी भी विद्यालय के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन विद्यालयों ने अभिभावकों को विशेष दुकानों से पुस्तकें खरीदने के लिए मजबूर किया और शिक्षा के नाम पर आर्थिक शोषण किया। प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम के उल्लंघन के संबंध में भी कई शिकायतें दी गईं, लेकिन दोषी विद्यालयों के विरुद्ध अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई

Ambala, Ambala | Jul 13, 2026