बहराइच: ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों की खैर नहीं, एसपी ने हरी झंडी दिखाकर इंटरसेप्टर वाहन किया रवाना।
सड़क हादसों पर लगेगी लगाम: बहराइच पुलिस को मिला अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहन।
बहराइच में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने के लिए आज पुलिस महकमे ने एक बड़ी पहल की है। दिनांक 05 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर/यातायात) आयुष विक्रम सिंह और क्षेत्राधिकारी (यातायात) राज सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय से अत्याधुनिक 4-पहिया इंटरसेप्टर वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
किन अपराधों पर नजर ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट या सीटबेल्ट वाहन चलाना, और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल।
तकनीक वाहन में आधुनिक उपकरण लगे हैं, जिनकी मदद से नियमों का उल्लंघन करने वालों का तत्काल चालान व नियमनुसार कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की अपील
यातायात पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि निर्धारित गति सीमा का पालन करें, अनिवार्य रूप से हेलमेट व सीटबेल्ट लगाएं और एक जिम्मेदार नागरिक की तरह सुरक्षित यात्रा करें।