🚧 महत्वपूर्ण यातायात सूचना | स्वारघाट–मंडी(NH-21) 🚧
NHAI जनता को सूचित करना चाहता है कि सड़क निर्माण कार्य के चलते 24 एवं 25 जुलाई 2026 को प्रातः 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक स्वारघाट (कैंची मोड़ टनल-1) से मंडी भराड़ी चौक मार्ग पर यातायात अस्थायी रूप से बंद रहेगा।
इस अवधि में वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा। एम्बुलेंस, पुलिस, स्कूल बसों एवं अन्य आपातकालीन सेवाओं के वाहनों को आवागमन की अनुमति रहेगी। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पहले अपने मार्ग की योजना बनाएं और पुलिस के निर्देशों का पालन करें।
#NHAI #BuildingANation #PragatiKaHighway