
24 जुलाई को होगी जिला स्तरीय उद्योग बंधु समिति की बैठक, उद्यमियों की समस्याओं पर होगा मंथन
जनपद के उद्यमियों की समस्याओं के समाधान और औद्योगिक विकास को गति देने के उद्देश्य से जिला स्तरीय उद्योग बंधु समिति की बैठक 24 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को दोपहर 1:00 बजे विकास भवन उरई स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में आयोजित की जाएगी।
बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी जालौन करेंगे।
उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के सभी उद्यमी संघों के पदाधिकारियों एवं उद्यमियों से अनुरोध किया गया है कि यदि उद्योग से संबंधित कोई समस्या, सुझाव या अन्य मुद्दे हों तो वे उन्हें लेकर बैठक में अवश्य शामिल हों, ताकि उनका प्रभावी समाधान किया जा सके।
बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को भी उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
साथ ही पिछली उद्योग बंधु बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुपालन में हुई कार्रवाई की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन का उद्देश्य उद्योगों के सामने आने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान कर जिले में निवेश और रोजगार को बढ़ावा देना है।
#जालौन #उरई #उद्योग_बंधु #DistrictIndustryBandhu
#DMJalaun #जिलाधिकारी #उद्योग_विभाग #MSME #उद्यमी #IndustrialDevelopment #Business #Entrepreneur #IndustryNews #UPNews #UraiNews #JalaunNews #BreakingNews #LatestNews #BusinessMeeting #Investment #Employment #MakeInIndia #Startup
#Industry #Development #Government #VikasBhawan #RaniLaxmibaiSabhagar #SonuMaharajNews
Kalpi, Jalaun | Jul 23, 2026