चोरी के पिकअप के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, कमतौल पुलिस की कार्रवाई
दरभंगा: चोरों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दरभंगा पुलिस को सफलता मिली है। कमतौल थाना पुलिस ने थाना कांड संख्या 226/26 के मामले में चोरी किए गए एक पिकअप वाहन के साथ एक अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गौरव कुमार पासवान, पिता कमलेश पासवान, निवासी मखनाही, थाना कमतौल, जिला दरभंगा के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, मामले में चोरी के पिकअप वाहन की बरामदगी के साथ अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कमतौल थाना पुलिस की इस कार्रवाई को चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।