Public App Logo
जो भाजपा कहती थी कि उसके यहां इस्तीफे नहीं होते वहां इस्तीफे भी होने लगे और माफियां भी मांगी जाने लगीं। मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र तोमर ने कुशवाहा समाज से माफी मांगी है। दतिया विधानसभा उपचुनाव में जीत ही जाएंगे के गुमान में उन्होंने कहा था कि कुशवाहा समाज गुलाटी मारता है। इसका कुशवाहा समाज में भारी विरोध हुआ था। गुलाटी मार जाते हैं बहुत ही अपमानजनक टिप्पणी थी मगर दतिया की हार ने बड़े नेताओं का घमंड चूर कर दिया है। दतिया विधानसभा में कुशवाहा समाज का वोट 12% से अधिक है। मूलतः कृषि से जुड़ा यह समाज जीत हार में निर्णायक भूमिका निभाता है और नरेंद्र तोमर को दतिया का गणित अच्छी तरह मालूम है। इसी जिले के भांडेर में उनकी ससुराल है। - Narwar News