*पुलिस चेकिंग देखकर मालिक फरार… घोड़ा शराब लेकर अकेला निकला, पुलिस ने घोड़े को ही गिरफ्तार कर लिया।*
बिहार के मोतिहारी में एक घोड़े वाले ने शराब की तस्करी का प्लान बनाया। घोड़े पर बोरी में छिपाकर करीब 6 पेटी शराब लाद दी, कीमत 80-90 हजार।
आगे पुलिस की चेकिंग देखकर मालिक खुद उतर गया और घोड़े को अकेला आगे भेज दिया। सोचा होगा – पुलिस घोड़े की तलाशी थोड़ी ना लेगी।
लेकिन पुलिस को शक हुआ। बोरी खोलकर देखा तो शराब निकली। बस फिर क्या था… घोड़े को ही हिरासत में ले लिया!
Mahagama, Godda | Aug 17, 2026