छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले जिला बदर (तड़ीपार) के आरोपी चाहत शुक्ला के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। कल एसपी कार्यालय में हंगामा करने और खुद पर पेट्रोल उड़ेलकर आत्मदाह का सनसनीखेज प्रयास करने वाले इस अपराधी का आज पुलिस ने जिला अस्पताल से लेकर कोर्ट तक पैदल जुलूस निकाला। इस हाई-प्रोफाइल ड्रामे और पुलिस के कड़े एक्शन को देखने के लिए शहर की सड़कों पर तमाशबीनों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य अपराधियों में कानून का खौफ पैदा करना और आम जनता में सुरक्षा का विश्वास जगाना है। कल कोतवाली पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को मौके पर ही हिरासत में लिया था, जिसके बाद आज उसकी मेडिकल जांच कराकर पूरी कानूनी प्रक्रिया के साथ उसे न्यायालय में पेश किया गया।
#RaigarhPolice #ChhattisgarhNews #LawAndOrder #CrimeUpdate #Raigarh #PoliceAction #ZeroTolerance #FatafatNews