Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शहरों की तर्ज पर कर रहे हैं गांवों का विकास : सुभाष सुधा पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने गांव आलमपुर में पेयजल पाइपलाइन बदलने के कार्य व् रोड़ चौपाल के नवनिर्माण के कार्य की भी आधारशिला रखी । कुरुक्षेत्र,8 जुलाई। हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गांवों का विकास शहरों की तर्ज पर कर रहे हैं। गांवों में शहरों जैसी सभी सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है। ग्रामीणों के लिए सैर करने के लिए पार्क, व्यामशालाएं, कम्यूनिटी सेंटर बनाए जा रहे हैं। पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा आज थानेसर विधानसभा क्षेत्र के गांव आलमपुर में जन-जीवन (जे.जे.) योजना के अंतर्गत पुरानी एवं क्षतिग्रस्त एसी/पीवीसी पेयजल पाइपलाइन को बदलने के कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। गांव आलमपुर में पुरानी और जर्जर पेयजल पाइपलाइन के कारण लोगों को आने वाली समस्याओं को दूर करने के उद्देश्य से यह कार्य कराया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को बेहतर पेयजल सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि गांव आलमपुर में पेयजल पाइपलाइन बदलने के पूरे प्रोजेक्ट पर लगभग 24.66 लाख रुपये की लागत आ रही है। इसी कड़ी में आज सरकारी स्कूल से लेकर दयालचंद के घर तक लगभग 468 मीटर लंबी नई पाइपलाइन बिछाने के कार्य का शुभारंभ किया गया, जिस पर लगभग 4.50 लाख रुपये की लागत आएगी। उन्होनें रोड़ चौपाल के नवनिर्माण के कार्य की भी आधारशिला रखी जिस पर लगभग 10.50 लाख का खर्च आयेगा। पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है और क्षेत्र के प्रत्येक गांव में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर अंकित मैहला, रजनीश पूर्व सरपंच, संजीव आलमपुर, बिटटु, साहिल, दिलबाग, दयालचंद मंड़ी प्रधान व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। ।

Thanesar, Kurukshetra | Jul 8, 2026

MORE NEWS