#मध्यप्रदेश की लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त से पहले लाखों महिलाओं के लिए बड़ी खबर है। योजना की लाभार्थी सूची से करीब 7 लाख महिलाओं के नाम हटा दिए गए हैं, जबकि नए नाम फिलहाल नहीं जोड़े जा रहे हैं। इससे योजना के लाभार्थियों की संख्या लगातार कम होती जा रही है।
सरकार के मुताबिक, जिन महिलाओं की उम्र 60 साल पूरी हो गई है, जिनकी मृत्यु हो चुकी है, जिन्होंने स्वेच्छा से योजना छोड़ी है, या जिनके आधार और समग्र आईडी के डेटा में गड़बड़ी पाई गई है, उनके नाम सूची से हटाए गए हैं। कई मामलों में पात्रता खत्म होने के कारण भी लाभ बंद किया गया है।
महिला एवं बाल विकास विभाग का कहना है कि केवल अपात्र महिलाओं के नाम ही हटाए जा रहे हैं और पात्र महिलाओं को योजना का लाभ पहले की तरह मिलता रहेगा। हालांकि, नए आवेदन नहीं जुड़ने और लगातार नाम कटने से योजना के लाभार्थियों की संख्या में लगातार कमी दर्ज की जा रही है।
.
.
.
#breakingnewswala #MPNews #ladlibehnayojanamp #BNWTV
Indore, Indore | Aug 6, 2026