पूर्व सभापति जीवण खां के खिलाफ दो मामले दर्ज
सीकर नगर परिषद चुनाव के बीच पूर्व सभापति जीवण खां व अन्य के खिलाफ शहर कोतवाली में 11 सितंबर को दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज हुई हैं।
पुलिस के अनुसार, एफआईआर 0315 में बीएनएस की धाराएं, जबकि एफआईआर 0316 में बीएनएस के साथ एससी-एसटी एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं। एक मामला भाजपा प्रत्याशी से, तो दूसरा पत्रकार की शिकायत से जुड़ा बताया जा रहा है।
पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है। चुनावी माहौल में एफआईआर को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हैं।
#SikarSandesh #Sikar #RajasthanNews
Sikar, Sikar | Sep 14, 2026