गोरखपुर के युवा कराटे खिलाड़ी आर्यन ने देहरादून में आयोजित KIO नेशनल कराटे चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीत लिया है। जिला और राज्य स्तर पर जीत के बाद आर्यन ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में ओडिशा, असम, मध्य प्रदेश और झारखंड के खिलाड़ियों को हराकर नेशनल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। उनकी इस सफलता से गोरखपुर और उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ा है।
#Gorakhpur #GorakhpurKhabar #GorakhpurNews