बख्तियारपुर: विजयादशमी के अवसर पर बख्तियारपुर के प्रसिद्ध सीढ़ी घाट में रावण दहन की तैयारी पूरी कर ली गई है। यहां 50 फीट ऊंचा रावण का पुतला दहन के लिए तैयार है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मंगलवार शाम 6 बजे रावण दहन किया जाएगा।
इस आयोजन को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। रावण दहन देखने के लिए श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों का सीढ़ी घाट पहुंचना शुरू हो गया है। दशहरा के अवसर पर होने वाला यह कार्यक्रम बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है।