लखीमपुर खीरी के निघासन क्षेत्र में हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से डीसीएम वाहन में करंट उतर गया। हादसे के दौरान जान बचाने के लिए कई मजदूर वाहन से कूद पड़े, जिससे करीब आधा दर्जन मजदूर घायल हो गए। दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से हाईटेंशन लाइन की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
#LakhimpurKheri #Nighasan #LakhimpurKheriDastak #BreakingNews #HighTensionLine #ElectricShock #RoadAccident #UPNews #UttarPradesh #NewsUpdate #NighasanNews #LakhimpurNews #AccidentNews #GroundReport