#ग्राम समाज की भूमि की नीलामी के विरोध में जिला मुख्यालय में गरजे ग्रामीण, #प्रशासन के खिलाफ की जमकर नारेबाजी #डीएम को दिया ज्ञापन
#नई टिहरी। #राम गांव और #बोर गांव की ग्राम समाज की भूमि की नीलामी का विरोध करने के लिए क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व ग्रामीण जिला मुख्यालय नई टिहरी पहुंचे, जहां उन्होंने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रोष जताया। इस मौके पर जन प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा उनकी पंचायती भूमि की नीलामी करना ठीक नहीं है। यदि प्रशासन द्वारा उनके विरोध के बावजूद भी जमीन बेची गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। आंदोलनकारियों द्वारा इस मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन भी दिया गया।