महाराष्ट्र में झोपड़पट्टी पुनर्विकास प्रक्रिया को तेज और पारदर्शी बनाने के लिए हाईकोर्ट के निर्देश पर गठित विशेषज्ञ समिति की पहली बैठक हुई। समिति अगले 10 महीनों में राज्य सरकार को अपनी विस्तृत सिफारिशें सौंपेगी।
विधायक पराग अलवाणी सहित वरिष्ठ अधिकारियों और विशेषज्ञों ने आम नागरिकों को पुनर्वसन योजनाओं का लाभ जल्द दिलाने के लिए सुझाव दिए। बैठक में झोपड़पट्टीवासियों को सम्मानजनक जीवन और बेहतर आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रक्रिया में जरूरी सुधारों पर भी मंथन हुआ। #mumbai
Vasai, Palghar | Oct 13, 2026