औरंगाबाद तैयार हो जाइए गरबा डांडिया की धूम मचने वाली है। आपके शहर औरंगाबाद में दशहरे के शुभ अवसर पर 14 अक्टूबर को होने जा रहा है बिहार-झारखंड का सबसे शानदार गरबा डांडिया नाइट। आयोजन होगा सीतयोग यूनिवर्सिटी के खेल मैदान में। सीतयोग यूनिवर्सिटी और औरंगाबाद चैंबर ऑफ कॉमर्स के द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है।
खास बात ये है कि डांडिया नाइट से पांच दिन पहले गरबा डांडिया की विशेष वर्कशॉप भी आयोजित होगी, ताकि आप पूरे जोश और स्टाइल के साथ डांडिया नाइट में हिस्सा ले सकें।
और हां टिकट के साथ स्वादिष्ट व्यंजनों का भी मजा मिलेगा। तो फिर देर किस बात की? अपने दोस्तों और परिवार के साथ आइए, रंग-बिरंगे परिधानों में सजिए और जमकर थिरकिए 14 अक्टूबर को सीतयोग यूनिवर्सिटी खेल मैदान, औरंगाबाद में आइए डांडिया नाइट का मजा लीजिए और इस यादगार शाम का हिस्सा बनिए।