कसबा विधानसभा क्षेत्र के चंपानगर, श्रीनगर एवं बेला रिकाबगंज में आयोजित दुर्गा पूजा पंडालों में पहुँचकर माँ दुर्गा के दर्शन करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला।
इस दौरान पूजा पंडालों में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों से मुलाकात हुई। माँ दुर्गा के प्रति लोगों की आस्था, भक्ति और उत्साह देखकर मन को बहुत प्रसन्नता हुई। चारों ओर भक्तिमय माहौल और माँ के जयकारों से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा हुआ नजर आया।
माँ दुर्गा से यही प्रार्थना है कि उनकी कृपा सभी पर बनी रहे। हर परिवार में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली आए। हमारे क्षेत्र में आपसी प्रेम, भाईचारा और सद्भाव हमेशा कायम रहे तथा सभी के जीवन में सुख-समृद्धि का वास हो।
आप सभी क्षेत्रवासियों को माँ दुर्गा की आराधना के इस पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएँ। माँ का आशीर्वाद हम सभी पर सदैव बना रहे।
जय माता दी!
#NiteshKumarSingh #KasbaVidhayak #MaaDurga #DurgaPuja #JaiMataDi
Purnea East, Purnia | Oct 20, 2026