#मध्यप्रदेश के #गुना जिले के राघौगढ़ ब्लॉक स्थित एक सरकारी स्कूल से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शिक्षक पर स्कूल में बंदूक लेकर आने और उसका प्रदर्शन करने के आरोप लगे हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक अक्सर स्कूल में हथियार लेकर आते हैं, जिससे छात्रों और स्कूल स्टाफ के बीच डर का माहौल बनता है। वायरल वीडियो में भी एक व्यक्ति बंदूक के साथ खड़ा दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन ने संबंधित शिक्षक को नोटिस जारी कर दिया है।
शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वीडियो को जांच के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के पास भेज दिया है। वहीं ग्रामीणों ने शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि जांच के बाद विभाग क्या कार्रवाई करता है।
.
.
.
#breakingnewswala #MPNews #BNWTV