गोपालगंज सदर अस्पताल में शुक्रवार को एक युवक को मलेरिया वार्ड में लगे एसी को खोलने के दौरान सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ लिया। अस्पताल कर्मियों के अनुसार, युवक एसी को खोलकर ले जाने का प्रयास कर रहा था।
ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मी को युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद उसे रोककर पूछताछ की गई। पकड़े गए युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के थाना रोड निवासी सोनू कुमार के रूप में बताई गई है।
घटना की सूचना डायल 112 पुलिस टीम को दी गई, जिसके बाद युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामले में आगे की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।