मोटर व्हीकल निरीक्षक के स्थानांतरण के चलते वाहनों की पासिंग एवं ड्राइविंग टेस्ट स्थगित
केलांग...23 सितम्बर,2026....पंजीयन एवं अनुज्ञापन अधिकारी लाहौल एवं उदयपुर जिला लाहौल एवं स्पीति कुनिका ऐकर्स ने जानकारी देते हुए बताया कि उपमण्डल उदयपुर और उपमण्डल लाहौल मे सितम्बर माह की गाड़ियों की पासिंग और ड्राइविंग टैस्ट की तिथि 24 और 25 सितम्बर, 2026 को निर्धारित की गई थी जोकि मोटर व्हीकल निरीक्षक के स्थानान्तरण के कारण आगामी तिथि के निर्धारण तक स्थगित कर दी गई है। साथ ही उन्होंने बताया कि आगामी तिथि के संबंध में शीघ्र सूचना जारी कर दी जायेगी।