#Maharajganjpolice
पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी एवं अपराध की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सोनौली पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए नेपाल ले जाए जा रहे रेडीमेड कपड़ों की बड़ी खेप बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।उसके कब्जे से 140 अदद सूट, 15 अदद साड़ियाँ तथा 20 अदद लेडीज कुर्तियां बरामद हुईं, जिन्हें अवैध रूप से नेपाल ले जाया जा रहा था। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध कस्टम अधिनियम की धारा 113 के अंतर्गत आवश्यक विधिक कार्रवाई गई।
@Uppolice
@AdgGkr
@diggorakhpur