
#मध्यप्रदेश में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के बीच राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। प्रमुख सचिव, राजस्व ई. रमेश कुमार ने सभी जिलों के कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी #पटवारी के खिलाफ सीधे एफआईआर दर्ज न की जाए। यदि राजस्व न्यायालय में प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर एफआईआर का मामला बनता है, तो पहले पूरे प्रकरण की प्रारंभिक जांच कराई जाएगी। जांच में तथ्य सामने आने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हालांकि, #सरकार के इस फैसले के बावजूद प्रदेशभर में पटवारियों की हड़ताल फिलहाल जारी है। पटवारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। उनकी प्रमुख मांगों में ग्रेड पे कम से कम ₹4,200 करना, वेतनमान को पे-लेवल-7 में शामिल करना, शैक्षणिक योग्यता, जिम्मेदारी और बढ़े हुए कार्यभार के अनुरूप वेतनमान तय करना, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में उनकी भूमिका के अनुरूप मूल्यांकन करना तथा पटवारियों के उत्थान के लिए समान नीतियों के तहत ठोस निर्णय लेना शामिल है। पटवारी संघ का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
#breakingnewswala #MPNews #NewsUpdate
Indore, Indore | Aug 4, 2026