कांगड़ा : 🚨 टांडा अस्पताल की कृष्णा लैब पर उठे सवाल!
Kangra Express
4 घंटे इंतज़ार के बाद जवाब मिला—"मशीन खराब है"!
पत्नी के इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे परिजन को पहले रिपोर्ट 4 घंटे में देने का आश्वासन दिया गया, लेकिन तय समय के बाद भी जरूरी जांच रिपोर्ट नहीं मिली। जब जवाब मांगा गया तो कहा गया कि "मशीन खराब हो गई है।"
परिजन का आरोप है कि यदि समय रहते सही जानकारी दे दी जाती, तो वह दूसरी लैब में जांच करवा सकता था। लेकिन घंटों इंतज़ार करवाने के बाद यह जानकारी देना मरीज और उसके परिवार के साथ अन्याय है।
आरोप है कि सवाल पूछने पर ही दूसरी मशीन में सैंपल चलाकर रिपोर्ट तैयार की गई। इस घटना ने मरीजों की सुविधा, लैब प्रबंधन और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
आखिर मरीज कब तक सिस्टम की लापरवाही का खामियाजा भुगतेंगे?
#kangraexpress #tandahospital #kangra #himachalpradesh #KrsnaaDiagnostics #NewsUpdate #facebookviral #newsfeed #HospitalNews #HimachalNews #viralpost
Kangra, Kangra | Jul 4, 2026