शिक्षक नेता से भाजपा नेता बने राम सिंह चौहान की पोस्ट से सियासी चर्चा, मांगा मार्गदर्शन, कौन है उल्लू...?
हाल ही में भाजपा में शामिल हुए उत्तराखंड शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने राजनीतिक फैसले को लेकर समर्थकों से मार्गदर्शन मांगा।
उन्होंने लिखा कि संगठन की अपेक्षाओं को सरकार का हिस्सा बनकर धरातल पर उतारने की सोच के साथ उन्होंने सत्ता पक्ष चुना, लेकिन उनका फैसला कई साथियों को नागवार गुजरा।
चौहान ने कहा कि पिछले दो महीने के राजनीतिक अनुभव के बाद वह दुविधा में हैं कि राजनीति में सक्रिय रहें या स्वतंत्र लेखन करें। उन्होंने संकेत दिया कि नवरात्र में उत्तराखंड की राजनीति और अपने अनुभवों पर खुलकर बात करेंगे।
#RamSinghChauhan #UttarakhandPolitics #BJP #Uttarakhand #pahadsamachar