Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

रैपुरा में खाद ई-टोकन व्यवस्था पर उठे सवाल, युवक कांग्रेस जिला महासचिव नीरज बड़ागांव ने सरकार को घेरा रैपुरा। खाद वितरण की ई-टोकन व्यवस्था को लेकर किसानों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है। किसानों का कहना है कि दिन में उन्हें खाद के लिए ई-टोकन बुक करने के लिए कहा जाता है, जबकि टोकन रात के समय उपलब्ध होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। इससे कई किसानों को समय पर टोकन नहीं मिल पा रहा है और व्यवस्था की पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं। इस मुद्दे पर युवक कांग्रेस जिला महासचिव नीरज बड़ागांव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “यह सरकार हमेशा से किसानों के साथ छलावा करती आई है और उन्हें परेशान करती है। यदि किसानों के लिए ई-टोकन व्यवस्था बनाई गई है, तो उसे पूरी तरह पारदर्शी होना चाहिए। यदि रात में टोकन जारी होने की शिकायतें हैं, तो उनकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।” उन्होंने आगे कहा कि पूरे जिले में ई-टोकन जारी करने का एक निश्चित और समान समय निर्धारित किया जाए, ताकि सभी किसानों को समान अवसर मिल सके और उन्हें स्लॉट बुक कराने के लिए रातभर जागने या अनिश्चितता का सामना न करना पड़े। उन्होंने प्रशासन से किसानों के हित में पारदर्शी एवं सुविधाजनक व्यवस्था लागू करने की मांग की। Neeraj Badagaon

Madhya Pradesh, India | Jul 7, 2026

MORE NEWS

No related stories for this location.