उदयपुर के सूरजपोल थाने में एक युवती के साथ धोखे का मामला सामने आया है। युवती ने यश नाम के युवक पर शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। मामले में सूरजपोल थाने में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है।
शिकायत के अनुसार, कथित घटना 1 जुलाई से 19 अगस्त के बीच की बताई जा रही है। युवती का आरोप है कि आरोपी ने शादी का भरोसा दिलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाधिकारी भरत योगी के निर्देशन में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। फिलहाल मामले में जांच जारी है और पुलिस की आगे की कार्रवाई साक्ष्यों के आधार पर होगी।
#Breking #News #india #trending #viral
: - प्रदेश और संभाग की ताज़ा तरिन ख़बरे देखने के लिए हमारे इंस्टाग्राम पेज को फ़ॉलो ज़रूर करे।