मुजफ्फरपुर- एसकेजे लॉ कालेज के निदेशक-जयंत कुमार को लंदन में इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑफ जूरिस्ट एंड राइटर्स फॉर वर्ल्ड पीस लंदन ने सम्मान पत्र दिया है। उन्हें न्याय, शांति, संवाद, मानवीय गरिमा, अंतरराष्ट्रीय समझ, राष्ट्रों के बीच सौहार्द्ध, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा विधि के शासन को बढ़ावा देने में विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। जयंत कुमार को यह सम्मान पूर्व मुख्य न्यायाधीश केजी बालकृष्णन, इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ जूरिस्ट्स के अध्यक्ष डा.अदिश सी अग्रवाल और जार्डन के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिस अवन एस अल काशवनेह के हाथों प्राप्त हुआ है