छपरा में जलजमाव पर डीएम वैभव श्रीवास्तव सख्त, हाई पावर पंप और सड़क मरम्मत के निर्देश
#छपरा : शहर की जलजमाव की समस्या और टूटी सड़कों को लेकर सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एक्शन मोड में दिखे। पहली बारिश के बाद उन्होंने शहर के जलजमाव वाले क्षेत्रों की समीक्षा कर अधिकारियों को तत्काल जल निकासी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही स्पष्ट कहा कि मानसून के दौरान किसी भी स्थान पर लंबे समय तक पानी जमा नहीं रहना चाहिए।
बैठक में नगर आयुक्त, सदर एसडीओ, बुडको, पुल निर्माण निगम और पथ प्रमंडल के अधिकारियों ने भाग लिया। डीएम ने सभी प्रभावित क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में हाई पावर वाटर पंप लगाने तथा जरूरत पड़ने पर कच्चा नाला काटकर पानी निकालने के निर्देश दिए।
इसके अलावा सांढा ढाला से जगदम कॉलेज तथा ब्रह्मपुर पुल से काशी बाजार तक मुख्य सड़क की तत्काल मरम्मत कराने का भी निर्देश दिया गया, ताकि बरसात में लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।
#Chapra #Saran #Bihar #Waterlogging #Monsoon #KaawKaawNews
Chapra, Saran | Jul 11, 2026