#घरेलू_गैस
घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। तीन महीने के भीतर दूसरी बार एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. गैस कंपनियों ने घरेलू उपयोग वाले 14.2 किलोग्राम के गैस सिलेंडर के दाम में 29 रुपये की वृद्धि की है. इस बढ़ोतरी के बाद देश के विभिन्न शहरों में घरेलू गैस सिलेंडर की नई कीमतें लागू हो गई हैं. जिसके बाद अब घरेलू सिलेंडर की कीमत 942 रुपए हो गई है. वहीं 5 किलो वाले सिलेंडर का रेट 339 रुपए है. इसके अलावा 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3 हजार 113 रुपए 50 पैसे पर कायम है ! News Nirsa