
बलिया जनपद के अघैला गांव की बेटी आकांक्षा सिंह ने बिहार में एसडीएम पद पर चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
खास बात यह है कि आकांक्षा सिंह, रेलवे विभाग में कार्यरत वरिष्ठ अधिकारी एवं प्रमुख समाजसेवी निर्भय नारायण सिंह की भतीजी हैं। श्री निर्भय नारायण सिंह न सिर्फ अपने प्रशासनिक दायित्वों के लिए जाने जाते हैं, बल्कि समाजसेवा और जनहित के कार्यों में भी लगातार सक्रिय रहते हैं।
उनका व्यक्तित्व क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है।आकांक्षा सिंह ने इससे पहले उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) में भी चयनित होकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। अब बिहार में एसडीएम बनकर उन्होंने एक बार फिर अपनी मेहनत और काबिलियत का परिचय दिया है।
बताया जाता है कि आकांक्षा सिंह एक प्रतिष्ठित परिवार से आती हैं, जिसे क्षेत्र में “आईएएस-पीसीएस की फैक्ट्री” के नाम से जाना जाता है। इस परिवार ने देश को कई आईएएस, पीसीएस, इंजीनियर, डॉक्टर और उच्च पदस्थ अधिकारी दिए हैं।
आकांक्षा सिंह की इस सफलता पर “टीम निर्भय” सहित क्षेत्र के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा बनकर सामने आई है।
#Ballia #Balliakhabar #biharsdm #nirbhaynarayansingh