Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Uttarpradesh
Haryana

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बेंगाबाद प्रखंड के सोनवाद पंचायत अंतर्गत सहरपुरा गांव में गुरुवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत ड्राइंग प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें गांव के करीब 100 ग्रामीण एवं 50 बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने पर्यावरण, हरियाली और स्वच्छता विषय पर आकर्षक चित्र बनाकर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। वहीं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों के बौद्धिक विकास को बढ़ावा दिया गया। ड्राइंग प्रतियोगिता में आशीष चौड़े प्रथम, पूजा सोरेन द्वितीय और सूरज सोरेन तृतीय रहे। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में शिवानी टुडू प्रथम, पार्वती चौड़े द्वितीय तथा माही चौड़े तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम में बच्चों एवं ग्रामीणों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। आयोजन को सफल बनाने में अजय चौड़े सहित कई युवाओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। #WorldEnvironmentDay, #विश्व_पर्यावरण_दिवस, #EnvironmentProtection, #पर्यावरण_संरक्षण, #PlantationDrive, #पौधारोपण, #Bengabad, #बेंगाबाद, #GiridihNews, #सहरपुरा, #SonwadPanchayat, #DrawingCompetition, #GKCompetition, #JharkhandNews, #GreenCampaign, #SaveEnvironment, #ChildrenAwareness, #giridihviews

Giridih, Giridih | Jun 5, 2026

MORE NEWS