
तबादले के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने विधायक को ज्ञापन सौंपा, होम सर्कल में रखने की मांग।
रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार
अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा से संबंधित भारतीय मजदूर संघ के कोसली डिविजन अध्यक्ष पवन यादव की अध्यक्षता में कोसली डिविजन के चारों सब डिविजन के पदाधिकारियों ने कोसली के विधायक अनिल यादव को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन सौंपते हुए पवन यादव ने कहा कि बिजली विभाग द्वारा हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एनकेआरएन) के तहत लगे 50 कर्मचारियों का तबादला कोसली से धारूहेड़ा डिविजन में किये जाने का पत्र जारी किया गया है। जिसका वे विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि अस्थाई कर्मचारियों के साथ यह अन्याय है। जबकि विभाग स्थाई कर्मचारियों को होम सर्कल में ही रख रही है। उन्होंने कहा कि स्थाई कर्मचारियों को अनेक सुविधाएं दी जा रही है और अस्थाई कर्मचारियों को सुविधाएं भी नहीं दी जा रही और उन्हें बदली कर परेशान किया जा रहा है। उन्होंने विधायक से मांग की कि उन्हें भी होम सर्कल में रखा जाए। ताकि उन पर आर्थिक व मानसिक बोझ न बढ़े। विधायक ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों की ओर ध्यान दिया जाएगा। इस मौके पर जयवीर, मुकेश, पवन, कुलदीप, प्रदीप, विशाल, अनिल, संजय आदि उपस्थित थे।
Rewari, Rewari | Jul 28, 2026