रीवा में कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने मंगलवार को भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी को ‘पप्पू’ बताया था, लेकिन अब हमारे पप्पू ने मोदी जी को ‘गप्पू’ बना दिया है। बयान के बाद राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। अभय मिश्रा ने महंगाई को लेकर भी केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आम आदमी लगातार महंगाई की मार झेल रहा है। चीनी के दाम 75 रुपए किलो से ऊपर पहुंच गए हैं और रोजमर्रा की जरूरत की कई चीजें महंगी हो रही हैं। उन्होंने सरकार के दावों और जनता की वास्तविक स्थिति में अंतर बताया।
#MPNews #RewaNews #Congress #BJP #PoliticalNews