
उत्तरकाशी: स्कूल के लिए निकला 14 वर्षीय राहुल रास्ते से हुआ लापता, बड़कोट से देहरादून तक पहुंचने की जानकारी
उत्तरकाशी जनपद के नौगांव विकासखंड के कुपड़ा गांव निवासी 14 वर्षीय राहुल (पिता रणबीर लाल) पिछले कई दिनों से लापता है। राहुल कक्षा 9वीं का छात्र है।
परिजनों के अनुसार राहुल 12 जून की सुबह स्यानाचट्टी स्थित स्कूल जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वह स्कूल नहीं पहुंचा। बताया जा रहा है कि स्कूल पहुंचने से पहले ही गांव के रास्ते में राहुल ने अपनी स्कूल ड्रेस बदल ली और ड्रेस के अंदर पहने हुए कपड़ों में आगे चला गया।
परिजनों को मिली जानकारी के अनुसार राहुल यात्रा बस के माध्यम से बड़कोट दोबाटा पहुंचा। इसके बाद बड़कोट चौराहे के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में राहुल आखिरी बार दिखाई दिया।
वहीं बस संचालक द्वारा राहुल के बड़कोट से बस के माध्यम से देहरादून आईएसबीटी तक पहुंचने की पुष्टि की गई है। इसके बाद से राहुल का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
घटना के बाद परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं। पुलिस को भी मामले की सूचना दी गई है और तलाश जारी है। पूरे गांव में चिंता का माहौल बना हुआ है।
परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को राहुल के बारे में कोई जानकारी, फोटो या लोकेशन मिले तो तुरंत संपर्क करें।
📞 संपर्क नंबर: 9528539448
एक छोटी सी सूचना भी राहुल को सुरक्षित घर वापस लाने में मददगार साबित हो सकती है।
#उत्तरकाशी #राहुल_गुमशुदा #नौगांव #बड़कोट #स्यानाचट्टी #MissingChild #UttarakhandNews :::