अवैध खनन के विरुद्ध किशनगंज जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
किशनगंज के जिला पदाधिकारी नवीन कुमार के निर्देशानुसार पोठिया प्रखंड क्षेत्र में महानंदा एवं डोंक नदी घाटों पर संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान अवैध बालू परिवहन में संलिप्त 01 ट्रैक्टर जब्त, 11 थर्मोकोल निर्मित नाव एवं 01 लोहे की नाव नष्ट की गई तथा लगभग 2500 सीएफटी अवैध बालू जब्त किया गया। संबंधित मामलों में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। अवैध खनन के विरुद्ध जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है।
#bihar #Kishanganj #samratchoudhary