जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार श्रावणी मेला-2026 के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रूट चार्ट मैप जारी कर दिया गया है। इस मैप के माध्यम से श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने, आवागमन, पार्किंग, प्रवेश-निकास मार्ग तथा आवश्यक सेवा एवं सहायता केंद्रों की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी, जिससे मेले के दौरान सुगम और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित हो सके।