किसानों को समय पर उन्नत एवं गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। जिले में धान बीज की मांग के अनुरूप लगभग 102% उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है तथा किसानों को उन्नत, सूखा एवं कीट प्रतिरोधी किस्मों के बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
कम पानी में अधिक उत्पादन देने वाली किस्मों को बढ़ावा देने के साथ ही कृषक उन्नति योजना के तहत दलहन, तिलहन, रागी, मक्का, कोदो-कुटकी एवं कपास जैसी फसलों को अपनाने वाले किसानों को ₹15,000 प्रति एकड़ आदान सहायता का प्रावधान है।
समृद्ध किसान, सशक्त कृषि और विकसित दुर्ग की दिशा में सतत प्रयास।
#Kharif2026 #Durg #Agriculture #SeedAvailability #FarmersWelfare