कोशी क्षेत्र में अपराध और अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है।
20 जुलाई 2026 को पुलिस उप-महानिरीक्षक, कोशी क्षेत्र, सहरसा ने अपने कार्यालय में सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिले के पुलिस अधीक्षकों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में बैंक लूट, रोड लूट, फिरौती के लिए अपहरण, हत्या, बलात्कार सहित अन्य गंभीर मामलों और पुलिस की उपलब्धियों की विस्तार से समीक्षा की गई।