बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर के स्थापना दिवस के अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र अररिया के प्रगतिशील कृषक मोहम्मद अब्दुल रहमान को उद्यानिक फसलों मैं स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए उत्कृष्ट कृषक पुरस्कार प्रदान किया गया उनके द्वारा 2021 से स्ट्रॉबेरी की खेती की जा रही है जिससे लगभग सालाना 22 से 23 लख रुपए शुद्ध आमदनी प्राप्त कर रहे हैं पूर्व में उनके द्वारा धान एवं मक्का की खेती की जाती थी लेकिन कृषि विज्ञान केंद्र अररिया में वैज्ञानिकों की सलाह से इनके द्वारा स्ट्रॉबेरी की खेती की जा रही है जो कि अररिया जिले के लिए एक नई फसल है अब्दुल रहमान के प्रेरणा से और भी किसाने ने स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए कृषि विज्ञान केंद्र अररिया से प्रशिक्षण प्राप्त कर अधिक से अधिक लाभ प्राप्त कर रहा है।
Araria, Araria | Aug 5, 2026