सीआई राजाराम लेघा संभालेंगे रींगस थाने की कमान
रींगस/सीकर। अनुभवी पुलिस अधिकारी सीआई राजाराम लेघा को सीकर जिले के रींगस पुलिस थाने का नया थानाधिकारी नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्रवासियों में कानून व्यवस्था को लेकर विश्वास और उम्मीद बढ़ी है। राजाराम लेघा अपनी ईमानदार कार्यशैली, जनसुनवाई और अपराध नियंत्रण में प्रभावी भूमिका के लिए जाने जाते हैं। स्थानीय लोगों ने उनके नेतृत्व में बेहतर पुलिसिंग और आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान की उम्मीद जताई है।