
*कमिश्नर एवं आईजी ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर देखी व्यवस्थाएं*
*24 जुलाई को होमगार्ड ग्राउण्ड पन्ना में होगा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कार्यक्रम*
--------------
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 24 जुलाई को पन्ना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जिला मुख्यालय पन्ना में होमगार्ड ग्राउंड में आयोजित शासकीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस अवसर पर विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास कर हितलाभ वितरण भी करेंगे। शुक्रवार को मुख्यमंत्री के पन्ना प्रवास के दृष्टिगत आज कमिश्नर अनिल सुचारी एवं पुलिस महानिरीक्षक मिथलेश शुक्ला ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने तथा जरूरी तैयारियों के संबंध में विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
कमिश्नर श्री सुचारी ने कार्यक्रम स्थल सहित हेलीपैड और अन्य प्रस्तावित स्थलों के संबंध में भी जानकारी ली। इस दौरान बैठक व्यवस्था, विभागीय प्रदर्शनी, पार्किंग व्यवस्था, वीआईपी व्यक्तियों और आम जनता के कार्यक्रम स्थल पर आगमन और निकास व्यवस्था सहित कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में पूछा। साथ ही सभी अधिकारी-कर्मचारियों को कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से गंभीरतापूर्वक सौंपे गए दायित्वों के निर्वहन के लिए निर्देशित किया। आईजी ने रूट चार्ट, परिवहन, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था के बारे में महत्वपूर्ण निर्देश दिए और विभिन्न सुरक्षा उपायों पर भी चर्चा की। इसके पहले कलेक्टर ऊषा परमार द्वारा भी अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया।
Panna, Panna | Jul 23, 2026