
लक्ष्मण पहाड़ पर डी-माइनिंग ऑपरेशन में बड़ी सफलता
एसएसबी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ह*थियार व का*रतू*स बरामद, संभावित नक्स*ली सा*जिश नाकाम
लखीसराय जिले के पीरीबाजार थाना क्षेत्र के दुर्गम पहाड़ी एवं घने जंगली इलाकों में शनिवार को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) द्वारा चलाए गए विशेष डी-माइनिंग एवं सर्च ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी। अभियान के दौरान पहाड़ों में छिपाकर रखे गए ह*थियार, का*रतूस एवं अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद की गई, जिससे एक संभावित न*क्सली साजिश को समय रहते विफल कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह विशेष अभियान 16वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जमुई के कमांडेंट श्री अनिल कुमार पठानिया के निर्देश पर संचालित किया गया। अभियान का नेतृत्व डी कंपनी कजरा के निरीक्षक आशुतोष कुमार आशीष एवं हिमांशु शेखर ने किया। इस संयुक्त अभियान में पीरीबाजार थाना पुलिस की टीम भी सक्रिय रूप से शामिल रही।
बताया गया कि शनिवार सुबह करीब 5 बजे एसएसबी की टीम कजरा कैंप से रवाना होकर ग्राम हाददिया एवं दूधधम के बीच स्थित लक्ष्मण पहाड़ के आसपास चिन्हित क्षेत्रों में पहुंची। लगभग 6 किलोमीटर तक फैले दुर्गम पहाड़ी एवं घने जंगलों में खुफिया सूचना और निशानदेही के आधार पर सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया।
अभियान के दौरान एसएसबी के प्रशिक्षित वि*स्फोटक खोजी श्वानों तथा डीप सर्च मेटल डिटेक्टर की सहायता से करीब 7 घंटे तक लगातार गहन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। लंबी तलाशी के बाद सुरक्षा बलों ने नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए दे*शी क*ट्टा, मा*स्केट तथा जिंदा का*रतू*स बरामद किए।
सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि समय पर की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में किसी बड़ी नक्सली गतिविधि अथवा हिं*सक घटना की संभावना को टाल दिया गया है। एसएसबी एवं पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई को क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
#lakhisarai #कजरा #पीरीबाजार #mountain #forest
#MOIST