मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में दिवंगत कर्मचारियों के 938 पात्र आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति दी जाएगी. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 21 अक्टूबर को भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में नियुक्ति आदेश वितरित करेंगे. इनमें 655 सहायक ग्रेड-3, 26 प्राथमिक शिक्षक और 257 भृत्य शामिल हैं. कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त कर्मचारियों के प्रशिक्षण की शुरुआत भी होगी. इसके अलावा उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागीय अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा. यह नियुक्तियां दिवंगत कर्मचारियों के पात्र परिवारों को आर्थिक सहारा देने के उद्देश्य से की जा रही हैं. #MPNews #MadhyaPradeshNews #MohanYadav #CompassionateAppointment #AnukampaNiyukti #GovernmentJobs #MPGovernment #SchoolEducationDepartment #BhopalNews #JobNews #MPUpdate #GovernmentEmployees #AppointmentLetter #EducationNews